Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

लखनऊ बनी उत्तर प्रदेश की पहली जीरो फ्रेश वेस्ट डंप सिटी, शत-प्रतिशत कचरे का निपटान

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार, लखनऊ नगर निगम ने शिवारि में तीसरा ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र शुरू किया है। इस संयंत्र की क्षमता 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। साथ ही शहर में कुल तीन संयंत्र हो गए हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 2100 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। शहर में रोजाना करीब 2000 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, जिसे अब पूरी तरह से वैज्ञानिक तरीके से निपटाया जा रहा है।

21 Jan 2026

लखनऊ बनी उत्तर प्रदेश की पहली जीरो फ्रेश वेस्ट डंप सिटी, शत-प्रतिशत कचरे का निपटान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ राज्य का पहला ऐसा शहर बन गया है जिसे शून्य ताजा कचरा डंप शहर (जीरो फ्रेश वेस्ट डंप सिटी) का दर्जा दिया गया है। यानी शहर में रोजाना निकलने वाले सारे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाएगा और कहीं भी खुले में नहीं फेंका जाएगा।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार, लखनऊ नगर निगम ने शिवारि में तीसरा ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र शुरू किया है। इस संयंत्र की क्षमता 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। साथ ही शहर में कुल तीन संयंत्र हो गए हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 2100 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। शहर में रोजाना करीब 2000 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, जिसे अब पूरी तरह से वैज्ञानिक तरीके से निपटाया जा रहा है।

कचरे को दो हिस्सों में बांटा जाता है। जैविक (55 प्रतिशत) और अजैविक (45 प्रतिशत)। जैविक कचरे से खाद और बायोगैस बनाई जाती है, जबकि अजैविक कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाता है या फिर सीमेंट और पेपर उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन (आरडीएफ) में बदला जाता है। घर-घर से कचरा उठाने की दक्षता 96.53 प्रतिशत तक पहुंच गई है और 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग घर पर ही कचरे को अलग-अलग कर रहे हैं।

नगर निगम ने बताया कि शहर में जमा पुराने कचरे (लगभग 18.5 लाख मीट्रिक टन) में से 12.86 लाख मीट्रिक टन को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जा चुका है। इससे खाद, मिट्टी, आरडीएफ और निर्माण सामग्री जैसी चीजें बनी हैं, जिन्हें उद्योगों और बुनियादी ढांचे के कामों में इस्तेमाल किया गया है।

इस काम से करीब 25 एकड़ जमीन भी खाली कराई गई है, जहां अब आधुनिक कचरा प्रबंधन केंद्र बनाया गया है। आगे की योजना में शिवारि में एक वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी है, जो कचरे से बिजली बनाएगा। प्रस्तावित संयंत्र की क्षमता 15 मेगावॉट होगी और यह रोजाना 1000 से 1200 मीट्रिक टन कचरे से बने ईंधन का इस्तेमाल करेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लखनऊ बनी उत्तर प्रदेश की पहली जीरो फ्रेश वेस्ट डंप सिटी, शत-
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार, लखनऊ नगर निगम ने शिवारि में तीसरा ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र शुरू किया है। इस संयंत्र की क्षमता 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News